बोरिंग पराठों और स्नैक्स को कहें गुडबाय, सुबह के नाश्ते में बनाएं टेस्टी और सुपर हेल्दी मूंग पालक पूरी

मूंग पालक पूरी AI image
Moong Palak Puri: मूंग पालक पूरी एक ऐसा हेल्दी स्नैक है जो टेस्ट और हेल्थ दोनों का ही शानदार कॉम्बिनेशन है. मूंग दाल और हरी सब्जियों का यह कॉम्बिनेशन शरीर को न्यूट्रिशन देने के साथ लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है. यह रेसिपी कम समय में बनकर हर उम्र के लिए एक परफेक्ट होममेड ऑप्शन साबित होती है.
Moong Palak Puri: अगर आप हर दिन वही पराठे और बोरिंग स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा ट्राय करना चाहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी भी हो, तो ऐसे में मूंग पालक पूरी आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकती है. मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जबकि पालक में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जब आप इन दोनों ही चीजों के कॉम्बिनेशन से यह पूरी तैयार करते हैं, तो इसे खाकर आपके शरीर को सिर्फ ताकत नहीं मिलती है, बल्कि लंबे समय तक शरीर को नॉन-स्टॉप एनर्जी भी मिलती रहती है. अगर आप अपने बच्चे के लिए एक हेल्दी स्नैक की तलाश कर रहे हैं तो भी यह एक बेहतरीन चॉइस बन सकता है. इस डिश की खास बात है कि इसे बनाना आसान है और इसमें ज्यादा समय भी बर्बाद नहीं होता है. आप इसे सुबह के नाश्ते, लंच बॉक्स या फिर शाम ही हल्की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
मूंग पालक पूरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- भिगोई हुई मूंग दाल – 1 कप
- पालक – 1 कप
- हरी मिर्च – 1 से 2
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
- गेहूं का आटा – 2 कप
- जीरा – आधा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- हल्दी – एक चौथाई चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- तेल – तलने के लिए
मूंग पालक पूरी बनाने की आसान रेसिपी
- मूंग पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3 से 4 घंटे पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद इसे धोकर हरी मिर्च और अदरक के साथ मिक्सर में थोड़ा मोटा पेस्ट बना लें. अब पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें या पेस्ट बना लें.
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें मूंग दाल का पेस्ट और पालक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और जीरा डालकर मिक्स करें और धीरे-धीरे पानी डालते हुए थोड़ा टाइट आटा गूंथ लें. आटे को 10 से 15 मिनट ढककर रख दें ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए.
- अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल पूरी की तरह बेल लें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरियों को मीडियम आंच पर गोल्डन और फूला हुआ होने तक तलें. दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाने के बाद निकाल लें.
- मूंग पालक पूरी को आप गर्मागर्म आलू की सब्जी, दही या अचार के साथ परोस सकते हैं. यह ब्रेकफास्ट, लंच बॉक्स या शाम की हल्की भूख के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










