परसा सीएचसी में दो महीने से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीजों को अब भी नहीं मिल रही सुविधा
अल्ट्रासाउंड रूम में लटका ताला
Saran News: स्थानीय लोगों के अनुसार, परसा सीएचसी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की होती है जिन्हें बीमारी के निदान के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत पड़ती है. सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है.
Saran News: (परसा से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट )
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में करीब दो माह पहले अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई थी, लेकिन अब तक यह सेवा शुरू नहीं हो सकी है. मशीन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.
दो महीने बाद भी शुरू नहीं हुई अल्ट्रासाउंड जांच
स्वास्थ्य विभाग ने परसा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू करने के लिए आवश्यक उपकरण और सेटअप स्थापित कर दिया था. लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी सेवा शुरू नहीं हो सकी है.
निजी जांच केंद्रों का सहारा लेने को मजबूर मरीज
स्थानीय लोगों के अनुसार, परसा सीएचसी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. इनमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की होती है जिन्हें बीमारी के निदान के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत पड़ती है. सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.
गरीब मरीजों की बढ़ी परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलती. बाहर निजी केंद्रों पर जांच कराने में अधिक खर्च होता है, जो कई परिवारों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है. क्षेत्र के लोगों और मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अस्पताल में मशीन होने के बावजूद सेवा का लाभ नहीं मिलना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार
इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक शिव कुमार पासवान ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन संबंधित विभाग को भेज दिया गया है. विभागीय स्वीकृति मिलते ही मरीजों के लिए सेवा शुरू कर दी जाएगी. अस्पताल में मशीन और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने के कारण सुविधा शुरू नहीं हो पा रही है. अब क्षेत्र के लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग पर टिकी है और वे जल्द सेवा शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
Also Read: छपरा में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










