सारण: पानापुर के टोटहा जगतपुर पंचायत में सहयोग शिविर, विधायक जनक सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं

Updated:
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित विधायक सहित अन्य पदाधिकारी

पानापुर प्रखंड के टोटहा जगतपुर पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल की. विधायक जनक सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और सुलभ समाधान सरकार की प्राथमिकता है.

विज्ञापन

Saran News: पानापुर प्रखंड के टोटहा जगतपुर पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में तरैया विधायक जनक सिंह, एडिशनल जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुशेंद्र पाल, विशेष कार्य पदाधिकारी पिंटू चौधरी सहित विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता, राजस्व समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. शिविर में लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई.

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता : विधायक

इस अवसर पर विधायक जनक सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और सुलभ तरीके से समाधान करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग शिविरों के माध्यम से लोगों को अब छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

15 पुराने आवेदनों का हुआ निष्पादन

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद पांडेय ने बताया कि शिविर से पहले प्राप्त 15 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि बुधवार को शिविर में प्राप्त सभी नए आवेदनों का भी 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

सहयोग शिविर में बीडीओ आनंद पांडेय, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, थानाध्यक्ष संजीत कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) अजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
नागेंद्र ओझा

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन