सारण: अमनौर के शेखपुरा पंचायत में सहयोग शिविर, 15 विभागों के काउंटर पर जमा हुए आवेदन

Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में 15 विभागों के काउंटर लगाए गए. ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान किया गया. मुखिया ने की विशेष व्यवस्था.

विज्ञापन

Saran News: अमनौर प्रखंड के शेखपुरा पंचायत सरकार भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में शेखपुरा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे. ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के काउंटर पर आवेदन जमा कराए.

15 विभागों के लगाए गए अलग-अलग काउंटर

सहयोग शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, सामान्य प्रशासन, श्रम, विद्युत, पीएचईडी, राजस्व, आपदा, लोहिया स्वच्छता अभियान, आवास विभाग, सामाजिक सुरक्षा और बाल विकास परियोजना समेत 15 विभागों के कर्मियों ने अलग-अलग काउंटर लगाए.

इन काउंटरों पर पहुंचे ग्रामीणों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया.

ऑन द स्पॉट समाधान के लिए लगाया गया शिविर : बीडीओ

बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अभिलेखों के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करने पर भी समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

ग्रामीणों की सुविधा के लिए की गई विशेष व्यवस्था

सहयोग शिविर में पहुंचे लोगों की सुविधा को लेकर पंचायत के मुखिया ई. प्रतीक कुमार की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे. ग्रामीणों के लिए नाश्ता, पानी, बैठने की व्यवस्था और भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई थी.

कई अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ सुप्रिया कुमारी, एमओ राणा रणधीर, एलईओ सोनू कुमार, बीसीओ प्रियरंजन कुमार, राजीव कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
कुलदीप महासेठ

लेखक के बारे में

By कुलदीप महासेठ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन