सारण के तरैया में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, साथियों ने छुड़ाकर कराया फरार

Updated:
विज्ञापन

तरैया थाना की तस्वीर

सारण के तरैया में एक घर में चोरी का प्रयास करते हुए एक चोर को गृहस्वामी ने रंगेहाथ पकड़ लिया. हालांकि, साथी चोरों ने गृहस्वामी पर हमला कर उसे छुड़ा लिया और सभी फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Saran News: तरैया थाना क्षेत्र के गुनराजपुर गांव में एक घर में चोरी के दौरान गृहस्वामी ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया. हालांकि, आरोप है कि उसके साथ आए अन्य लोगों ने गृहस्वामी पर हमला कर पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ा लिया और सभी मौके से फरार हो गए.

दलान में सो रहे गृहस्वामी की खुली नींद

इस मामले में गुनराजपुर गांव निवासी विदेशी राय ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.

शिकायत के अनुसार, गृहस्वामी दलान में सो रहे थे. इसी दौरान अभिषेक कुमार अपने साथ उमेश राय, सतीश राय, ब्लिस्टर राय और राजा राय के साथ घर में रखे बक्से का ताला तोड़ रहे थे.

चोर को पकड़ने पर धक्का देकर छुड़ाया

विदेशी राय ने बताया कि आहट सुनकर उनकी नींद खुल गई. उन्होंने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, लेकिन आरोप है कि अभिषेक कुमार ने पीछे से उन पर हमला कर दिया और पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाकर सभी आरोपित मौके से फरार हो गए.

उन्होंने दावा किया कि घटना के दौरान उन्होंने सभी आरोपितों की पहचान कर ली.

पुलिस ने शुरू की जांच

तरैया थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन