पाकुड़ पुलिस का सुपरफास्ट एक्शन, दमदमा चोरी कांड का 12 घंटे में खुलासा, चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Pakur Crime News

प्रेस वार्ती करती पुलिस और पीछे में गिरफ्तार आरोपी

Pakur Crime News: पाकुड़ जिले की महेशपुर पुलिस ने दमदमा गांव में रियाजुद्दीन शेख के घर हुई चोरी का महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है. एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि बंगाल के बीरभूम निवासी शातिर चोर अलाउद्दीन शेख को कांसादिग्धी से गिरफ्तार कर उसके पास से चांदी के जेवरात, मोबाइल और कुल 16,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

पाकुड़ से रमेश भगत की रिपोर्ट

Pakur Crime News, पाकुड़: पाकुड़ जिले की महेशपुर थाना पुलिस ने दमदमा गांव में हुई चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले शातिर चोर अलाउद्दीन शेख को गिरफ्तार किया है.

एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर एसपी अनुदीप सिंह ने गुरुवार को महेशपुर थाने में एक प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) महेशपुर विजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद थे.

Also Read: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में प्रेमी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार

एसआईटी का गठन और त्वरित कार्रवाई

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि 3 जून को महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव स्थित रियाजुद्दीन शेख के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल (SIT) का गठन किया गया. एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं (Technical & Human Intelligence) के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महेशपुर के कांसादिग्धी के पास से भागने की फिराक में खड़े आरोपी अलाउद्दीन शेख को धर दबोचा.

पुलिया के नीचे छिपाकर रखे थे जेवरात और नकदी

पुलिस टीम द्वारा पकड़े जाने के बाद जब आरोपी की शुरुआती तलाशी ली गई, तो उसके पास से 4,000 रुपये नकद बरामद हुए. इसके बाद पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी अलाउद्दीन शेख की निशानदेही पर पुलिस ने कांसादिग्धी की पुलिया के नीचे छिपाकर रखे गए 12,500 रुपये नकद, एक रेडमी कंपनी का मोबाइल और चोरी गए चांदी के जेवरात (बाला एवं टीका) भी बरामद कर लिए.

आरोपी का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अलाउद्दीन शेख पेशेवर अपराधी है. वह क्षेत्र में घूम-घूम कर रेकी करता था और सूने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आदी है. उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाने में दर्ज चोरी सहित अन्य कई आपराधिक मामलों में नामजद रह चुका है. फिलहाल महेशपुर पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेजने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Read: पलामू: आजादी के दशकों बाद भी विकास को तरस रहा ठेमी गांव, एक भी व्यक्ति ने नहीं की मैट्रिक तक की पढ़ाई

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola