Samastipur News:कुछ जिलों में हल्की तो कुछ में मध्यम वर्षा की संभावना

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 20 May 2025 6:33 PM

विज्ञापन

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 21 से 25 मई 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 21 से 25 मई 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.पूर्वानुमानित अवधि में वर्तमान माैसमीय परिस्थितियों के कारण अभी भी वर्षा की संभावना बनी रहेगी जिसके चलते अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है तथा कुछ जिलों में मध्यम वर्षा भी हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 18 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. कभी-कभी पछिया हवा भी चलने की संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन