Samastipur News:गोला फेंक में लक्ष्मण व लंबी दौड़ में उम्मती ने मारी बाजी

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 05 Jul 2025 6:18 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी खेल मैदान में शनिवार को विभिन्न संकुलों से चयनित छात्र-छात्राओं के बीच तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News: वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी खेल मैदान में शनिवार को विभिन्न संकुलों से चयनित छात्र-छात्राओं के बीच तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. उद्घाटन बीइओ दुर्गेश कुमार झा, लेखापाल अनीश कुमार व खेल शिक्षक संजय कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. विभिन्न संकुलों से कई खेल विधा में चयनित छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता हुई. इसमें एथलेटिक्स विधा में अंडर 14 बालक वर्ग से गोला फेंक में उमवि हांसा के लक्ष्मण कुमार, अंडर 16 में उमवि हांसा के आशीष कुमार व बालिका वर्ग में उवि वारिसनगर की साजन कुमारी का चयन किया गया. इसी तरह 60 मीटर दौड़ में अंडर 14 बालिका वर्ग से उमवि बल्लीपुर की जूली कुमारी, बालक वर्ग में उमवि बल्लीपुर के सतीश कुमार, अंडर 16 सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से उमवि रोहुआ पश्चिमी की नंदनी कुमारी, बालक वर्ग से उमवि हांसा के रौशन कुमार ने बाजी मारी. 6 सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग से उमवि हजपुरवा के विवेक कुमार व बालिका वर्ग से उमवि नागरबस्ती नवीन के उम्मति खातून ने बाजी मारी. 8 सौ मीटर दौड़ में उमवि हांसा के रोहित कुमार का चयन किया गया. साथ ही लंबी कूद में अंडर 14 वर्ग में बालिका वर्ग से उमवि परोरिया की शिवानी कुमारी, बालक वर्ग से उमवि. बेगमपुर के बिट्टू कुमार, अंडर 16 वर्ग से उमवि रोहुआ की स्वाति कुमारी व उमवि रायपुर के प्रकाश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. लेखापाल ने बताया कि अन्य विधा का प्रतियोगिता 7 व 8 जुलाई को आयोजित की जायेगी. मौके पर जाकी अहमद, शशि कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन