Samastipur News:समस्तीपुर नहीं सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी दरभंगा अजमेर नई अमृत भारत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 6:19 PM

विज्ञापन

दरभंगा अजमेर एक्सप्रेस की संभावित समय-सारिणी आ गई है. यह ट्रेन समस्तीपुर के रास्ते नहीं होते हुए भाया सीतामढ़ी नरकटियागंज बगहा होते हुए रवाना होगी. यह ट्रेन 22 कोच की होगी.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : दरभंगा अजमेर एक्सप्रेस की संभावित समय-सारिणी आ गई है. यह ट्रेन समस्तीपुर के रास्ते नहीं होते हुए भाया सीतामढ़ी नरकटियागंज बगहा होते हुए रवाना होगी. यह ट्रेन 22 कोच की होगी. नई अमृत भारत ट्रेन 19623/ 24 संख्या के साथ रवाना होगी. यह ट्रेन मदार जंक्शन से हर शुक्रवार और दरभंगा से हर रविवार को रवाना की जायेगी. दरभंगा से सुबह 4:15 में खुलने के बाद यह ट्रेन पनियहवा 11.48 बजे पहुंचेगी. जबकि मदार जंक्शन यह ट्रेन 13.20 में पहुंचेगी. मदार से 19623 संख्या के साथ ट्रेन रवाना होगी. 21.15 में खुलेगी जो दरभंगा रात में 12.41 बजे पहुंचेगी. ट्रेन में वाटरिंग की व्यवस्था जयपुर, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोरखपुर और नरकटियागंज में की गई है.जबकि ट्रेन का ठहराव दरभंगा के बाद कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर बाराबंकी होते हुए रवाना की जायेगी. मुजफ्फरपुर चेरला पल्ली अमृत भारत ट्रेन भी समस्तीपुर होते हुए नहीं जायेगी. फिलहाल ट्रेन की आधिकारिक घोषणा बाकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन