समस्तीपुर: पुलिस जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत, तेज धूप लगने से बिगड़ी तबीयत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News-bihar-police-trainee-sriram-kumar-dies-during-treatment

बिहार पुलिस के प्रशिक्षु जवान श्रीराम कुमार की फाइल फोटो

Samastipur News: समस्तीपुर के चांदपुर धमौन गांव निवासी बिहार पुलिस के प्रशिक्षु जवान श्रीराम कुमार की पटना एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. डेहरी ऑन सोन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के चांदपुर धमौन गांव निवासी बिहार पुलिस के प्रशिक्षु जवान श्रीराम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. वह रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे थे. बुधवार सुबह पटना एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया.

पांच माह पहले हुई थी बिहार पुलिस में नियुक्ति

मृतक श्रीराम कुमार, पवित्र दास के 22 वर्षीय पुत्र थे. करीब पांच माह पहले ही उनकी बिहार पुलिस में नियुक्ति हुई थी. नियुक्ति के बाद उन्हें रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था. मंगलवार को तेज धूप में प्रशिक्षण के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े.

स्थानीय अस्पताल से पटना एम्स किया गया था रेफर

प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों और सह प्रशिक्षुओं ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया. बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गांव में पसरा मातम, शव का इंतजार

जवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीण और परिजन जवान के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं. घटना के बाद प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन