Samastipur News:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आसपास के क्षेत्रों की हुई सफाई

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 6:46 PM

विज्ञापन

विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्यक्रम चलाया

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्यक्रम चलाया. इस पहल में एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सफाई में अपना अमूल्य योगदान दिया. कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के निर्देशन में किया गया. इसका नेतृत्व एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अजय कुमार झा ने किया. सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के व्याख्यातागण और सभी कर्मचारियों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करायी. व्याख्याताओं में समदर्शी राजगृहार, अभिमन्यू कुमार, नवल किशोर पासवान आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन