Samastipur News:कोषांग कार्य के संचालन में लापरवाही होने पर होगी कार्रवाई
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 6:26 PM
पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग, एकल खिड़की कोषांग एवं अभ्यर्थी आय-व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों की बैठक आयोजित की गई.
Samastipur News:दलसिंहसराय : अनुमंडल सभागार में निवार्ची पदाधिकारी 134-उजियारपुर सह अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार के द्वारा आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के के लिए गठित अनुमंडल स्तरीय प्रेक्षक कोषांग, पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग, एकल खिड़की कोषांग एवं अभ्यर्थी आय-व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों की बैठक आयोजित की गई. इसमें अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रजंन कुमार द्वारा कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को उनके कार्य एवं दायित्त्वों के संबंद्ध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कोषांग का संचालन आज से ही प्रारम्भ करते हुए कोषांग से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी ने उपस्थित सभी कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को कोषांग कार्य के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई का निदेश दिया. बैठक में बीडीओ राजीव कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










