हादसे को न्योता दे रहा पहसारा-बगरस पथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

आवाज बुलंद करने के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई आंदोलन के मूड में हैं ग्रामीण इस पथ से खगडि़या, मुंगेर व समस्तीपुर आना-जाना होता है. नावकोठी : प्रखंड के पहसारा-बगरस पथ जर्जर हाल में है लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी है. इस पथ पर जगह-जगह […]
विज्ञापन
आवाज बुलंद करने के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
आंदोलन के मूड में हैं ग्रामीण
इस पथ से खगडि़या, मुंगेर व समस्तीपुर आना-जाना होता है.
नावकोठी : प्रखंड के पहसारा-बगरस पथ जर्जर हाल में है लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी है. इस पथ पर जगह-जगह गड्ढे उभर आये हैं. इस पथ पर यात्रा करना यात्रियों के लिए काफी कष्टकारी होता है. इस सड़क के जर्जर रहने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है .
यात्रि भी यात्रा करते समय हमेशा सशंकित रहते हैं. 14.95 किलोमीटर आरइओ की यह सड़क एक ओर जहां अनुमंडल से जोड़ने का कार्य करती है, वहीं दूसरी ओर यह सड़क एक जिले से दूर से जिले को भी जोड़ती है. इस पथ से खगडि़या, मुंगेर व समस्तीपुर आना-जाना होता है. स्कूली बच्चे भी विद्यालय इसी रास्ते से जाते हैं. जिन्हें काफी परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










