पिस्टल और पांच कारतूसों के साथ अपराधी गिरफ्तार

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 10 May 2026 8:42 PM

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक वार्ड संख्या-31 में शनिवार की रात पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक अपराधी को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक वार्ड संख्या-31 में शनिवार की रात पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक अपराधी को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हजरतगंज बाड़ा निवासी मो. सोनू आलम के रूप में हुई है. उसके पास से एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू आलम पटेल चौक स्थित अपने ननिहाल में ठहरा हुआ है. सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. सदर डीएसपी वन आनंद कुमारी पांडे ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. करीब पांच वर्ष पूर्व नवगछिया पुलिस ने उसे जीरोमाइल के समीप एक सहयोगी के साथ हथियार की डील करते गिरफ्तार किया था. उस समय उसके पास से 20 अर्द्धनिर्मित पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए थे, जबकि उसके सहयोगी के पास से नकद राशि मिली थी. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सोनू आलम ने स्वीकार किया था कि अर्द्धनिर्मित हथियार बेगूसराय के सिंघौल निवासी मो. मोहीम द्वारा जीरोमाइल पहुंचाने के लिए दिए गए थे. इसके अलावा वह झारखंड के हजारीबाग में भी गिरफ्तार हो चुका है. फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन