मोहर्रम पर्व से पहले बिहारशरीफ में फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी
फ्लैग मार्च करते डीएम-एसपी
Bihar Sharif News : मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, बिहारशरीफ में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
बिहारशरीफ से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी में मंगलवार 24 जून 2026 की देर शाम जिला पदाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च के दौरान डीएम-एसपी ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने आमजनों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की. साथ ही असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.
बिहारशरीफ में सघन सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्ती, निगरानी और संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोका जा सके. फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










