आरा: सब्जी सजाने के दौरान सांप ने काटा, सांप को मार अस्पताल लेकर पहुंचा युवक

Updated:
विज्ञापन

सांप के काटने के बाद अस्पताल में उंगली दिखाता युवक.

Arrah News : सोनू बताया कि सब्जी सजा रहे थे तभी अचानक सांप ने डस लिया. उसके बाद सांप को मारकर थैले में रखकर इलाज के लिए सीधे आरा सदर अस्पताल पहुंच गया.

विज्ञापन

आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Arrah News : आरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां सब्जी सजाने के दौरान एक खुदरा सब्जी विक्रेता युवक को सांप ने डस लिया. हैरानी की बात यह रही कि युवक ने सांप को मारकर थैले में रखा और सीधे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गया. फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

पावरगंज का मामला, इलाज जारी

मामला नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज मोहल्ले का है. घायल युवक की पहचान पावरगंज निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सोनू कुमार मोहल्ले में घूम-घूमकर सब्जी बेचने का काम करता है. रोज की तरह वह सब्जी सजाने में लगा था. इसी दौरान नेनुआ सजाते समय अचानक एक सांप ने उसे डस लिया. सांप के काटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

युवक द्वारा मारा गया सांप.

घायल युवक पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई

घटना के बाद सोनू कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को मारकर उसे थैले में रखकर इलाज के लिए सीधे आरा सदर अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया और भर्ती कर लिया. फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है.

जानिए…युवक ने क्या बताया

घायल सोनू कुमार ने बताया कि मैं मोहल्ले में सब्जी बेचने का काम करता हूं. नेनुआ सजा रहा था, तभी सांप ने काट लिया. इसके बाद मैं इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा, जहां मेरा इलाज चल रहा है. फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. सांप के काटने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : बक्सर में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, लो वोल्टेज, बार-बार कटौती और जर्जर तारों से परेशान लोगों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन