भरत तिवारी के मां-पिता से अंधेरे में मिले एसपी राज, परिजन बोले- इस बार धोखा नहीं मिलना चाहिए
भरत तिवारी के परिजनों से बातचीत करते हुए एसपी राज
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के मां-पिता और परिजनों से भोजपुर एसपी राज ने मुलाकात की. बुधवार की रात वे परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे. इस दौरान एसपी ने परिजनों को समझाने की कोशिश की. लगभग एक घंटा परिजनों के साथ उन्होंने बिताया.
Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में बुधवार को महापंचायत आयोजित की गई थी. बुधवार की रात ही भोजपुर के एसपी राज पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, भोजपुर एसपी राज अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भरत तिवारी के मां-पिता और परिजनों से मिलने के लिए रात में पहुंचे थे.
एसपी राज ने पीड़ित परिजनों से क्या कहा?
इस दौरान उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की. एसपी राज ने परिजनों से कहा, हम अपनी बात को बताने नहीं बल्कि आपकी बात को सुनने आए हैं. इस दौरान परिजनों ने कहा, इस बार धोखा नहीं मिलना चाहिए. जो कुछ भी आगे कार्रवाई होगी, उसे जांच करके ही करें. एसपी राज ने यह भी कहा कि मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया.
एसपी राज से मां ने की ये अपील
भरत तिवारी की मां ने एसपी राज से मुलाकात के दौरान बेटे की मौत के मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की. साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई. पीड़ित परिजनों के साथ लगभग एक घंटे एसपी राज ने बिताया. तमाम बातें उन्होंने मां-पिता और परिजनों की सुनी. परिजनों से मुलाकात के बाद एसपी राज घर से निकले.
बिहार सरकार ने लिया मामले में महत्वपूर्ण फैसला
दूसरी तरफ, भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर पुलिस कार्रवाई की घटना की न्यायिक जांच कराए जाने को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मंत्रि परिषद ने विभागीय अधिसूचना के द्वारा न्यायिक जांच आयोग की स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी प्रदान कर दी है.
सरकार की तरफ से गठित न्यायिक जांच आयोग की अध्यक्षता पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा करेंगे. आयोग को घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित बिंदुओं (टर्म्स ऑफ रेफरेंस) के आधार पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है.
महापंचायत में की गई ये मांग
साथ ही बुधवार को आयोजित महापंचायत में मौजूद लोगों का कहना था कि जिस जगह पर जवइनिया गांव के पीड़ित लोगों को बसाया जा रहा है, उस जगह का नाम भरत तिवारी नगर रखा जाए. ताकि आने वाली पीढ़ी उनके संघर्ष को जान सके. भरत तिवारी जवइनिया गांव के लोगों के लिए आवाज उठा रहे थे. इसके लिए ही उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. महापंचायत में मौजूद लोगों ने इस मांग को लेकर सरकार और प्रशासन से भी मदद की अपील की.
Also Read: खान सर की जमानत याचिका पर नहीं हुई सुनवाई, रौशन आनंद पक्ष को मिली राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










