पार्सल पिकअप वैन पलटने से मची अफरातफरी, एनएच जाम

Updated:
विज्ञापन
पार्सल पिकअप वैन पलटने से मची अफरातफरी, एनएच जाम

बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती चौक के निकट रविवार को एनएच-28 पर एक तेज रफ्तार पार्सल पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

बीहट. बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती चौक के निकट रविवार को एनएच-28 पर एक तेज रफ्तार पार्सल पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी.हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई और एक बड़ा सड़क हादसा टल गया.जानकारी के अनुसार पार्सल पिकअप वैन बीआर06जीसी/4370 तेघड़ा से जीरोमाइल की ओर जा रही थी. इसी क्रम में मोती चौक के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गयी.जिसके कारण सड़क जाम हो गया और दोनों तरफ वाहन करीब एक घंटा तक खड़े रहे.घटना की जानकारी मिलते ही बरौनी थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन,एसआइ अभिजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से पिकअप वैन को बीच सड़क से हटाया.वहीं घटना के बाद गाड़ी का चालक भागने में सफल रहा. बरौनी थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन