बेगूसराय: मधुबनी से स्थानांतरित होकर आए रवि कुमार ने खोदावंदपुर में संभाला पंचायत सचिव का पदभार

Author Rajesh kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खोदावंदपुर प्रखंड कार्यालय में मधुबनी जिले से आए रवि कुमार ने पंचायत सचिव के रूप में योगदान दिया है. उनके आने से लंबित विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड कार्यालय में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से स्थानांतरित होकर आए रवि कुमार ने गुरुवार को पंचायत सचिव के पद पर अपना योगदान दिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्हें प्रखंड की मेघौल, फफौत, खोदावंदपुर और बरियारपुर पश्चिमी पंचायत का दायित्व सौंपा गया है.

विज्ञापन

राम नरेश यादव के निधन से खाली पड़े पदों पर हुई नियुक्ति

गौरतलब है कि इन चारों पंचायतों में पूर्व में पंचायत सचिव के रूप में कार्यरत राम नरेश यादव का कुछ दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था. उनके निधन के कारण पंचायतों में विकास और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे. नए पंचायत सचिव के योगदान देने से अब लंबित विकास योजनाओं, सरकारी प्रमाणपत्रों के निर्गमन और अभिलेखों के संधारण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

पारदर्शी और त्वरित सेवा देने का नवनियुक्त सचिव ने दिया भरोसा

प्रखंड प्रशासन ने नए पंचायत सचिव से सभी पंचायतों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई है. कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त पंचायत सचिव रवि कुमार ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन