गुरु पूर्णिमा पर सिमरिया धाम सर्वमंगला आश्रम में 5 दिवसीय महोत्सव का आयोजन, 29 जुलाई को होगा गुरु पूजन

Author Bipin kumar raj|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया धाम सर्वमंगला आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 जुलाई से 5 दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान सनातन संस्कृति पर संगोष्ठी और गुरु पूजन का विशेष कार्यक्रम होगा.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया धाम स्थित सर्वमंगला आश्रम में हर साल की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पांच दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी. आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां तेजी से चल रही हैं.

विज्ञापन

25 जुलाई से शुरू होंगे कार्यक्रम, होगी सनातन संस्कृति पर संगोष्ठी

व्यवस्था प्रमुख रवींद्र जी ब्रह्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की शुरुआत 25 जुलाई को संध्या 5 बजे हरिशयन एकादशी सह गुरु प्राकट्योत्सव के साथ होगी. इसके बाद 26 से 28 जुलाई तक 'सनातन संस्कृति में जीवात्मा की अमरता' विषय पर तीन दिवसीय विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. 29 जुलाई को सुबह 7 बजे से गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद महोत्सव का समापन किया जाएगा.

आध्यात्मिक उन्नति और ब्रह्मांड शांति का संदेश

रवींद्र जी ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरु-चरण शरण ग्रहण का यह पुनीत पर्व मानव जीवन में आध्यात्मिक चेतना जगाने का कार्य करता है. पूर्व की भांति इस वर्ष भी आध्यात्मिक उन्नति और ब्रह्मांड शांति के उद्देश्य से यह आयोजन सर्वमंगला आश्रम में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत भाग लेंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन