फरक्का जल संधि पर ‘नीतीश संवाद’ के लिए बेगूसराय पहुंचे संजय झा-उमेश कुशवाहा, चादर और तलवार से हुआ स्वागत

विज्ञापन

तलवार प्रदान कर जदयू  नेताओं का स्वागत  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का बेगूसराय में भव्य स्वागत हुआ. 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम के लिए पहुंचे नेताओं का चादर और तलवार देकर अभिनंदन किया गया.

विज्ञापन

Nitish Samvad Begusarai : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ऐतिहासिक एवं पावन धरती बेगूसराय में 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम के लिए पहुंचे जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, नागरिक परिषद के महासचिव अजय कुमार सिंह, युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल का भव्य अभिनंदन किया गया.

विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह चौक पर युवाओं और कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

वीर कुंवर सिंह चौक पर निगम पार्षद सह युवा जनता दल (यू) के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व में युवाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेताओं का गर्मजोशी व उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया.

Also Read : फरक्का जल संधि पर उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- 73% बोझ अकेले बिहार उठा रहा, बाढ़-सूखे की मार झेल रहा राज्य

चादर और तलवार देकर किया अभिनंदन

इसके उपरांत संजय झा और उमेश कुशवाहा को पनहांस के ग्रामीण उमेश प्रसाद के द्वारा चादर और तलवार देकर स्वागत और अभिनंदन किया.

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में उमेश प्रसाद सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, देव शंकर सिंह, राम प्रकाश सिंह, मुनचुन सिंह, शिवम कुमार, सुजीत कुमार सिंह, शिवा सिंह राजपूत, अभिजीत, आदित्य, केशव, आनंद, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन