बेगूसराय : खाद के लिए नहीं भटकेंगे किसान? नावकोठी में डिजिटल बुकिंग और उपलब्धता की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किसान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय में किसानों को कृषि विभाग की डिजिटल सेवाओं से जोड़ा गया. अब उर्वरक की बुकिंग और उपलब्धता ऑनलाइन होगी, जिससे किसानों को खाद के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होगी. मोबाइल ऐप से मिलेगी खेती-किसानी की महत्वपूर्ण जानकारी.

विज्ञापन

बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर में कृषि विभाग एवं प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया.

विज्ञापन

अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार ने की. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न डिजिटल सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी गयी.

उर्वरक प्रबंधन के लिए डिजिटल माध्यमों के उपयोग और प्रक्रिया की दी गई जानकारी

बताया गया कि अब उर्वरक की आवश्यकता एवं उपलब्धता को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जायेगा, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में सुविधा होगी और उन्हें खाद के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. खाद की बुकिंग एवं उपलब्धता से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी.

वैज्ञानिक तरीकों से समस्याओं के समाधान और कृषि मोबाइल ऐप्स के इस्तेमाल पर जोर

एसएमएस शिवचंद्र कुमार ने किसानों के साथ खेती-किसानी में आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं उनके संभावित समाधान पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने किसानों से खेती के विभिन्न सभस्या को वैज्ञानिक एवं तकनीकी तरीके से समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया.

कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न कृषि मोबाइल ऐप एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी तथा सभी किसानों से आवश्यक कृषि एप डाउनलोड करने और उनका उपयोग करने का आग्रह किया.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किसान | Prabhat Khabar Network
प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारी

किसान मोबाइल एप के माध्यम से मौसम, फसल, कृषि योजनाओं, उर्वरक, कीट-रोग प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. जैविक खाद एवं जैविक खेती के महत्व पर संक्षिप्त रूप से जानकारी दी तथा किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया.

किसानों ने साझा की खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं

प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को साझा किया तथा कृषि विभाग एवं प्रदान संस्था के प्रतिनिधियों से उनके समाधान के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

Also Read : गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- 'यू विल बी किल्ड शॉर्टली...'

किसानों ने उर्वरक की उपलब्धता, फसल उत्पादन, जैविक खाद, कृषि तकनीक तथा डिजिटल कृषि सेवाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण सवाल भी पूछे, जिनका संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया.

कार्यक्रम में किसान सलाहकार समेत कई ग्रामीण और किसान रहे मौजूद

इस अवसर पर किसान सलाहकार संजय कुमार राय सहित रंजीत महतो, ऋषि कुमार, शशि कुमार, बुलबुल कुमारी, निशा कुमारी, इंदु देवी, संजू कुमारी, नीतीश कुमार सहित अन्य किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन