बेगूसराय के न्यू बरौनी स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 90 से अधिक बेटिकट यात्री पकड़े गए

Updated:
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान हिरासत में लिये गये यात्री

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बड़ी चेकिंग हुई. इस अभियान में 90 से अधिक बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री पकड़े गए. जो यात्री जुर्माना भरने से मुकरे, उन्हें जेल भेजा गया.

विज्ञापन

New Barauni Railway Station: न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व मजिस्ट्रेट लीला कुमारी ने किया. इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी और टीटीई की संयुक्त टीम ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की.

विज्ञापन

चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले 90 से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया. टीम ने पकड़े गए यात्रियों से रेलवे के नियमानुसार आर्थिक जुर्माना वसूला.

जुर्माना भरने से इनकार पर दो लोगों पर कार्रवाई

चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों ने जुर्माना भरने से इनकार कर दिया और मौके पर हंगामा करने लगे. इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की. कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत बेगूसराय जेल भेज दिया गया.

मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान हिरासत में लिये गये यात्री | Prabhat Khabar Network

आगे भी जारी रहेगा चेकिंग अभियान

मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान स्टेशन परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन कराने और बिना उचित टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है.

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बेटिकट यात्रा और रेलवे नियमों के उल्लंघन के खिलाफ इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

Also Read:13 से 16 नवंबर तक छठ महापर्व, बिहार लौटना है तो जान लें टिकट की तारीख, इस-इस दिन खुलेगी विंडो

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन