बेगूसराय: कलश विसर्जन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने कथावाचक को दी भावभीनी विदाई
पूजारी राम लखन दास कथावाचक को स्वागत करते | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय के दौलतपुर पंचायत में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ. वृंदावन से पधारे कथावाचक सुशील माधव दास जी महाराज को भावभीनी विदाई दी गई.
Begusarai News: बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के श्रीराम-जानकी ठाकुरवाड़ी चलकी में 17 जुलाई से आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को समापन हो गया. समापन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कलश विसर्जन किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा.
कथावाचक सुशील माधव दास जी महाराज को दी गई विदाई
समापन समारोह के अवसर पर वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक सुशील माधव दास जी महाराज को आयोजन समिति और ग्रामीणों द्वारा अंगवस्त्र व सम्मान भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई. कथावाचक ने अपने संबोधन में कहा कि मिथिला की पावन धरती पर कथा सुनाने का सौभाग्य प्राप्त होना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने ग्रामीणों के स्नेह व सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कार और सद्भाव को मजबूत करते हैं.
नौ दिनों तक भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा गांव
ग्रामीणों ने बताया कि नौ दिनों तक चली श्रीमद्भागवत कथा से पूरा क्षेत्र धार्मिक चेतना और भक्ति के वातावरण में सराबोर रहा. इस आयोजन को सफल बनाने में राम लखन दास की मुख्य भूमिका रही. कार्यक्रम के समापन पर पूर्व मुखिया बाबू प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण पोद्दार, राजेंद्र महतो, हीरा महतो, रामजीवन पंडित, अरुण कुमार मुंशी, रामचंद्र पंडित और डॉ संजीव कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए