बरौनी जंक्शन पर लावारिस हालत में 209 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
लावारिश हालत में 209 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

बरौनी जंक्शन पर राजकीय रेल पुलिस और RPF ने संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. स्टेशन परिसर से 209 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई, जिसके बाद तस्कर मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

Begusarai News: बरौनी जंक्शन पर गुरुवार को राजकीय रेल पुलिस (GRP), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और एएलटीएफ थ्री (ALTF-3) की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. स्टेशन परिसर में चलाए गए रोको-टोको अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता हाथ लगी.

पूर्वी पैनल के पास लावारिस हालत में मिलीं बोतलें

मामले की जानकारी देते हुए बरौनी जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि स्टेशन के पूर्वी पैनल के पास संदिग्ध बैगों की तलाशी ली गई. जांच के दौरान कुल 209.34 लीटर विदेशी शराब लावारिस हालत में पाई गई. शराब तस्कर पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए. रेल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन