बेगूसराय: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरा वामदल, गिरफ्तार नेताओं की रिहाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Author Ajit Begusarai|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
छात्र युवाओं पर लाठीचार्ज का वामदलों ने की निंदा

बेगूसराय में जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को वामदलों ने असंवैधानिक करार दिया है. नेताओं ने तत्काल रिहाई, नीट-नेट परीक्षा रद्द करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय में जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे छात्र-युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की वामदलों ने कड़े शब्दों में निंदा की है. भाकपा-माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, खेग्रामस के जिला सचिव चंद्रदेव वर्मा, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह और सीपीएम नेता दयानिधि चौधरी ने संयुक्त बयान जारी कर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध जताया और गिरफ्तार छात्रों की अविलंब रिहाई की मांग की.

देश बदलाव के मार्ग पर, तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर युवा: वाम नेता

वाम नेताओं ने छात्र-युवाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार और पूरा देश अब बदलाव के मार्ग पर अग्रसर है. केंद्र की तानाशाही नीतियों के खिलाफ युवाओं का आक्रोश चरम पर है और यह आंदोलन सरकार को हटाकर ही दम लेगा. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिस का दमन पूरी तरह से असंवैधानिक और निंदनीय है.

नीट-नेट को रद्द करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग

नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की. साथ ही नीट (NEET) और नेट (NET) परीक्षाओं में हुई धांधली के कारण इसे पूरी तरह से रद्द करने की बात कही. वामदलों ने मांग रखी कि पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले या प्रभावित छात्रों के आश्रित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिसिया दमन तत्काल बंद किया जाए.


विज्ञापन
Ajit Begusarai

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन