बेगूसराय के साहेबपुरकमाल में दबंगों का तांडव: खेत में लगी मक्के की फसल लूटी, विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने खेत में लगी फसल को लूट लिया

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल में दबंगों ने मक्के के खेत से फसल लूट ली. 20-25 हथियारबंद लोग घोड़ों के साथ पहुंचे और विरोध करने पर किसान पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरहा-चौकी पथ पर स्थित मक्के के खेत से दबंगों द्वारा फसल लूटने और तोड़फोड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित किसान, कुरहा निवासी रणबीर कुमार ने बलिया एसडीओ (SDO) को लिखित आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है.

20-25 हथियारबंद लोगों और घोड़ों के साथ पहुंचे दबंग

पीड़ित किसान ने बताया कि कुरहा-चौकी रोड में उनकी 10 कट्ठा 15 धूर केवाला की जमीन है, जिस पर वे पिछले 43 वर्षों से खेती करते आ रहे हैं. वर्तमान में उसमें मक्के की फसल लगी हुई थी. पीड़ित का आरोप है कि बुधवार की शाम बुलबुल सहनी 20-25 हथियारबंद अज्ञात असामाजिक तत्वों और 8 से 10 घोड़ों के साथ खेत पर पहुंचा और फसल काटने लगा.

विरोध करने पर मारपीट, बेदखल करने की साजिश का आरोप

घटना की सूचना पाकर जब किसान मौके पर पहुंचा और लूट का विरोध किया, तो बुलबुल सहनी और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. अकेला पाकर आरोपियों ने जबरन मक्का काटकर घोड़ों पर लाद लिया और ले गए. पीड़ित ने बताया कि जमीन को लेकर कोर्ट में दीवानी मुकदमा लंबित है, और आरोपी उन्हें जबरन जमीन से बेदखल करने की नीयत से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन