छात्र आंदोलन के बीच एक्शन मोड में केंद्र सरकार: विनीत जोशी की शिक्षा विभाग से छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते छात्र और उन्हें रोकती दिल्ली पुलिस, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटा दिया है. सरकार ने नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव और टी के अनिल कुमार को स्कूली शिक्षा सचिव नियुक्त किया है.

विज्ञापन

NEET पेपर लीक विवाद के बीच उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला पंचायती राज मंत्रालय में कर दिया गया है.

विज्ञापन

कौन हैं नए उच्च शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार?

उच्च शिक्षा विभाग की कमान संभालने वाले नरेश पाल गंगवार 1994 बैच के राजस्थान कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं. उन्होंने IIT रुड़की से बीटेक और IIT दिल्ली से एमटेक किया है. इससे पहले वह केंद्र सरकार में पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव के रूप में तैनात थे. वे पर्यावरण मंत्रालय में अपर सचिव तथा राजस्थान सरकार में स्कूली शिक्षा, ऊर्जा और कृषि जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख सचिव की भूमिका निभा चुके हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola