राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राहुल गांधी , एक्स इमेज
राहुल गांधी के विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली कोशिश में लैंडिंग नहीं हो सकी, जिसके बाद विमान ने दोबारा चक्कर लगाकर सुरक्षित लैंडिंग की.
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की फ्लाइट मंगलवार (8 सितंबर) को लखनऊ एयरपोर्ट पर तेज हवाओं के कारण पहली बार लैंड नहीं कर सकी. पायलट को विमान को दोबारा ऊपर ले जाना पड़ा. इसके बाद दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित लैंड कर गया. विमान में सवार सभी यात्री सामान्य रूप से बाहर निकले. घटना के बाद किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है.
इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि दिल्ली से लखनऊ जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 ने मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार उतरने की कोशिश रद्द कर दी. फ्लाइट के चालक दल ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया. इसके करीब 10 मिनट बाद, शाम 3:55 बजे विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
गो-अराउंड क्या होता है?
गो-अराउंड विमान में लैंडिंग की एक सामान्य प्रक्रिया है. इसमें पायलट किसी वजह से विमान को रनवे पर उतारने की कोशिश रोक देता है और विमान को दोबारा ऊपर ले जाता है. इसके बाद स्थिति ठीक होने पर फिर से लैंडिंग की जाती है. खराब मौसम, रनवे की स्थिति, ज्यादा हवाई यातायात या लैंडिंग के दौरान किसी खतरे के कारण ऐसा किया जा सकता है.
राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा
राहुल गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सोमवार (7 सितंबर) को बताया कि राहुल अपने इस दौरे पर 'दिशा' (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए