Video : वडोदरा से विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज- "अब तो नाराज फूफा को भी काम मिल गया"

Updated:
विज्ञापन

वडोदरा में पीएम मोदी (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के डेवलपमेंट वर्क पर सवाल उठाने वाले आलोचकों पर तंज कसा. उन्होंने ऐसे लोगों के लिए ‘नाराज फूफा जी’ शब्द का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

पीएम मोदी मंगलवार (8 सितंबर) को गुजरात के वडोदरा में ‘NaMo for Viksit Bharat’ कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें 2,800 किलोमीटर लंबा डेडिकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर (मालगाड़ियों के लिए बनाई गई खास रेल लाइन) भी शामिल है. पीएम मोदी ने इसे 21वीं सदी की बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट देश के विकास को नई गति देगा. कार्यक्रम में पीएम ने सरकार के कामकाज और विकास योजनाओं का भी जिक्र किया.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने इस फ्रेट कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए बीजेपी और कांग्रेस सरकारों के काम करने के तरीके की तुलना की. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की परिकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हुई थी. हालांकि, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली UPA सरकार के दौरान इस पर ज्यादा प्रगति नहीं हुई.


पीएम मोदी ने कहा, “फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट की परिकल्पना 2004 में की गई थी, लेकिन 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने तक इस दिशा में कोई काम आगे नहीं बढ़ा.”

अब ‘फूफा जी’ के पास भी काम : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोजेक्ट की उपयोगिता पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि कोई ‘नाराज फूफा जी’ यह पूछते हुए रोएंगे कि ट्रक ड्राइवरों का क्या होगा? फ्रेट कॉरिडोर बनने से माल ट्रेन में ढोए जाएंगे. पीएम मोदी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब ‘फूफा जी’ के पास भी काम है. पीएम ने यह बात बिना किसी का नाम लिए कही. पीएम मोदी ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर से उन इलाकों तक भी रेल कनेक्टिविटी पहुंच रही है, जहां आजादी के बाद भी रेल सुविधा नहीं थी. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट देश में मजबूत सप्लाई चेन तैयार करने की बड़ी योजना का हिस्सा है. इसका मकसद आत्मनिर्भर भारत को और मजबूत करना है.

मोदी ने कहा, ‘‘2014 के बाद भारत ने 50,000 आधुनिक रेल कोच बनवाए लेकिन पिछली (कांग्रेस) सरकार 10 साल में 50,000 शौचालय भी नहीं बनवा सकी.’’

पहले यात्री और मालगाड़ियों को एक ही पटरी पर चलना पड़ता था : पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि पहले यात्री और मालगाड़ियों को एक ही पटरी पर चलना पड़ता था जिससे यात्री और माल परिवहन दोनों की रफ्तार धीमी हो जाती थी लेकिन समर्पित माल ढुलाई गलियारे ने इस स्थिति को बदल दिया है.

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ पहल पर भी तंज कसते हुए कहा कि युवा सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और ‘‘झूठ की गूंज’’ से गुमराह नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘आपको हर जगह ऐसे लोग मिलेंगे जो ‘झूठ की गूंज’ के जरिये आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आज का युवा सच्चाई के साथ खड़ा रहेगा.’’ बता दें कि ‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया छात्रों से संवाद का एक अभियान है, जिसके तहत देश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola