PM मोदी के कार्यक्रम से पहले सिक्योरिटी ब्रीच, फर्जी PMO ID लेकर पहुंचे 2 लोग, बॉडीगार्ड के पास मिली बंदूक
पीएम मोदी (File Photo)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से ठीक पहले सुरक्षा में बड़ी सेंध की कोशिश का मामला सामने आया है. बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से एक फर्जी PMO अधिकारी और उसके बंदूकधारी बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया गया है.
मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो लोगों को हिरासत में लिया है.
PMO का फर्जी आईडी मिला
इंडिया टुडे के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की पहचान रोहन पारिख के रूप में हुई है. आरोप है कि वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था. सुरक्षा जांच के दौरान उसके पास कथित तौर पर फर्जी PMO पहचान पत्र मिला. जांच में आईडी फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया.
बॉडीगार्ड के पास से बंदूक बरामद
उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास से बंदूक भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है. मुंबई क्राइम ब्रांच अब यह जांच कर रही है कि दोनों फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की कोशिश क्यों कर रहे थे.
ये भी पढ़ें: Video: वडोदरा से विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज- "अब तो नाराज फूफा को भी काम मिल गया"
यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में Global Fintech Fest 2026 के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले हुई. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए