भाकपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 10 May 2026 8:40 PM

विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़पुरा अंचल परिषद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को उच्च विद्यालय गढ़पुरा परिसर में कॉमरेड नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई .

विज्ञापन

गढ़पुरा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़पुरा अंचल परिषद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को उच्च विद्यालय गढ़पुरा परिसर में कॉमरेड नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई . बैठक में संगठन की मजबूती, जनसरोकार के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. पूर्व विधायक कामरेड सूर्यकांत पासवान ने कहा कि पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों एवं वंचित तबकों की आवाज उठाती रही है और जनसंघर्ष को और मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया. बैठक में गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने, स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, मजदूरी और किसानों के मुद्दों को लेकर जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया . आगामी दिनों में पंचायत स्तरीय बैठकों एवं जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी सहमति बनी. इस दौरान निर्णय लिया गया कि 20 मई 2026 तक पंचायत स्तर पर मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जाएगा . वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर 25 मई 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आयोजित आंदोलन में सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाने पर चर्चा की गई. बैठक में अंचल मंत्री कॉ रामकिशोर प्रसाद, कॉ शिवचंद्र, कॉ राकेश, कॉ नवल किशोर सिंह, कॉ विशंभर, कॉ स्वर्णिम प्रभात, कॉ खुर्शीद एवं कॉ श्याम नारायण वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे .

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन