वर्तमान समय में राष्ट्र को सर्वोपरि रख समाज को एकजुट करने की है आवश्यकता : मंत्री

Edited by MANISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के द्वारिका पैलेस होटल नावकोठी में आयोजित जिला स्तरीय भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन रविवार को किया गया.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड के द्वारिका पैलेस होटल नावकोठी में आयोजित जिला स्तरीय भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन रविवार को किया गया. समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार कई विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक और बड़ी संख्या में जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. प्रशिक्षण सत्र में कुल 12 सत्र आयोजित किये गये थे. जिसमें संगठन राष्ट्रवाद, कार्यकर्ता विकास, पार्टी की विचारधारा, सोशल मीडिया की भूमिका, भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास, एकात्मक दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंचनिष्ठा विचार, परिवार तथा देश के समक्ष राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियां जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इन सत्र को संबोधित करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिला से वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रशिक्षक शामिल हुए थे. प्रशिक्षण अभियान में शामिल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की संरचनात्मक शक्ति को मजबूत करने का माध्यम है. कार्यकर्ता में वैचारिक स्पष्टता और संगठन के प्रति समर्पण की भावना और मजबूत होती है. बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि देश के समक्ष राजनीतिक और सामाजिक चुनौती विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र सर्वोपरि रखते हुए समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है. भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने वाला राष्ट्रीय सेवक भी होता है. तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार,बछवारा विधायक सुरेंद्र मेहता,एमएलसी सर्वेश सिंह सहित अन्य लोगों ने अपनी विचार को प्रकट किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया. इस अवसर पर नगर विधायक कुंदन कुमार,पूर्वविधायक श्रीकृष्ण सिंह,जिला परिषद चैयरमैन सुरेंद्र पासवान, कृष्ण मोहन पप्पू, नवीन कुमार, सुरेश राय, संजय कुमार, सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार, सुमित सन्नी,सुनील कुमार मुन्ना, राकेश रोशन, बेबी रजक, शुभम कुमार, पल्लवी कुशवाहा, पुष्पाराम, शशांक शेखर, निरंजन सिंह, रेखा राम,शालिनी देवी,अभय सिंह,रानी गोस्वामी, कामिनी कंचन, राष्ट्रपति कुमार, शिवम वत्स, कन्हैया कुमार, बलराम राय सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन