सरायरंजन विधान सभा भाजपा कार्यकर्ता कार्यषाला का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2015 9:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9विद्यापतिनगर. प्रखंड के विद्यापति प्लस टू विद्यालय दक्षिण के सभागार में गुरुवार को सरायरंजन विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसका उद्घाटन जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी ने किया़ अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने की़ इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अनुसूचित मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9विद्यापतिनगर. प्रखंड के विद्यापति प्लस टू विद्यालय दक्षिण के सभागार में गुरुवार को सरायरंजन विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसका उद्घाटन जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी ने किया़ अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने की़ इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अनुसूचित मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा कि भाजपा विकास के साथ लोगों के दिलों को जोड़ने वाली पार्टी है़ सदस्यता अभियान का उत्साह इसके गवाह हैं.उन्होंने कहा कि इसी तरह महाअभियान चलाकर कार्यकर्ता घर घर जाकर जनसंपर्क स्थापित करें और बिहार में अमन चैन की एक मजबूत सरकार बनावें़ अपने संबोधन में भाजपा नेता जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि भाजपा आम जनों की पार्टी है. जिसकी रीढ़ कार्यकर्ता हैं़ इसलिये कार्यकर्ताओं को लोगों के हित की बातें करनी चाहिए़ कार्यशाला को चंद्रकांत चौधरी, पुरुषोतम कुमार, रंजीत निर्गुणी, अमरेंद्र कुमार, विजय शर्मा, योगेंद्र प्रसाद सिंह, मनी प्रसाद सिंह, सुनीता सिंह, हरे कृष्ण झा, अवधेश प्रेसाद सिंह, मिथिलेश प्रसाद सिंह, अमरकांत झा, मुकेश राय, अनुराग चौधरी, दिलीप गिरि, अपूर्व झा, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि अन्य ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन