समस्तीपुर: बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ने वसूले 55 लाख रुपये

Samastipur News-Railway-Ticket-Checking-Drive-6770-Ticketless-Passengers-Fined
Samastipur News: समस्तीपुर रेल मंडल के विशेष टिकट जांच अभियान में 6770 बेटिकट और अनियमित यात्रियों से 55.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. अप्रैल-मई में भी 1.86 लाख यात्रियों पर कार्रवाई कर 13.89 करोड़ रुपये की वसूली हुई. जानिए खबर विस्तार से…
Samastipur News: समस्तीपुर रेल मंडल में विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान 6770 बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से 55.50 लाख रुपये जुर्माना एवं अतिरिक्त किराया वसूला गया. रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की है.
कई रेलखंडों और स्टेशनों पर चला जांच अभियान
मंडल के मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा और पूर्णिया कोर्ट सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं रेलखंडों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान में 254 टिकट जांच कर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग की टीम भी शामिल रही.
अप्रैल-मई में 1.86 लाख यात्रियों पर हुई कार्रवाई
रेलवे के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से मई तक 81 किलाबंदी जांच, 44 स्पॉट चेक, 16 मेगा चेक, एक लाल गाड़ी चेक, पांच बस रेड और पांच मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाए गए. इस दौरान कुल 1.86 लाख बिना टिकट और अनियमित यात्रियों से 13.89 करोड़ रुपये जुर्माना एवं अतिरिक्त किराया वसूला गया.
रेलवे ने यात्रियों से की नियमों के पालन की अपील
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा से न केवल रेलवे को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत संरचना के विकास पर भी असर पड़ता है. यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










