बिहार रेड रन में समस्तीपुर को उत्कृष्ट सहभागिता पुरस्कार, जीएमआरडी कॉलेज के नोडल पदाधिकारी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 4 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सम्मानित होते डॉ. लक्ष्मण यादव  | Prabhat Khabar Network

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सम्मानित होते डॉ. लक्ष्मण यादव

समस्तीपुर जिले ने राज्यस्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का खिताब अपने नाम किया. यह उपलब्धि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को दर्शाती है.

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले ने पूरे बिहार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का खिताब अपने नाम किया. उत्कृष्ट सहभागिता के लिए परियोजना निदेशक सुमित कुमार ने जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सह जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

Mohiuddinnagar News: छह प्रतिभागियों ने लिया था राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले की ओर से जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर, आरबीएस कॉलेज, अंदौर तथा उमा पाण्डेय कॉलेज, पूसा के कुल छह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन कर समस्तीपुर को गौरवान्वित किया.

स्वाति कुमारी ने बालिका वर्ग में जीता तीसरा स्थान

प्रतियोगिता में आरबीएस कॉलेज, अंदौर की छात्रा स्वाति कुमारी ने बालिका वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा पांच हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया.

उत्कृष्ट सहभागिता के लिए मिला सम्मान

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति की रिपोर्ट के अनुसार जिन जिलों से 10 या उससे अधिक महाविद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, उन्हें उत्कृष्ट सहभागिता पुरस्कार दिया गया. इस सूची में पटना, भोजपुर, गया, भागलपुर, समस्तीपुर और मधेपुरा शामिल रहे.

समस्तीपुर जिले ने आयोजन और जनभागीदारी दोनों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सम्मान हासिल किया.

युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

सम्मान मिलने के बाद जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव ने कहा कि यह उपलब्धि समस्तीपुर के युवाओं, शिक्षकों और जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

रीजनल डायरेक्टर एनएसएस विनय कुमार, आलोक कुमार सिंह, कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस, डॉ. आर.एन. चौरसिया, प्रधानाचार्य प्रो. विधानचन्द्र भारती, डॉ. संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया.

यह भी पढ़ें: फुलपरास में बिना लाइसेंस उर्वरक का भंडारण, छापेमारी के बाद प्राथमिकी दर्ज


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन