भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यशला सम्पन्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 7:04 PM
फोटो संख्या : 13 प्रतिनिधि, मोहनपुरभारतीय जनता पार्टी की आज एक विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड के विनगामा में अवस्थित संस्कारम् एकेडमी के प्रांगण में संपन्न हुई. कार्यशाला में कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मदेनजर एकजुट होने को कहा गया. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा के मोहिउदीन नगर विधानसभा के प्रत्याशी रहे […]
फोटो संख्या : 13 प्रतिनिधि, मोहनपुरभारतीय जनता पार्टी की आज एक विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड के विनगामा में अवस्थित संस्कारम् एकेडमी के प्रांगण में संपन्न हुई. कार्यशाला में कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मदेनजर एकजुट होने को कहा गया. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा के मोहिउदीन नगर विधानसभा के प्रत्याशी रहे राजेश कुमार सिंह ने की. जबकि संचालन पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने किया. कार्यशाला के मुख्य अतिथि बेगूसराय के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के द्वारा शुरू किये गये महासंपर्क अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आहृवान किया गया. 14 जून को भाजपा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी. इसकी तैयारियों पर भी विचार विमर्श किया गया. यह भी कहा गया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा मंडल स्तरीय सभाएं करेगी. जिसमें केंद्र सरकार की विकास नीतियों का हवाला देते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा जायेगा. कार्यकर्ता को यह भी बताया गया कि 15 जुलाई से नरेंद्र मोदी सरकार की विकास नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाने वाला विडियो रथ विधानसभा के प्रत्येक गांव में घुमाया जायेगा. मौके पर मोहनपुर मंडल अरूण कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजकपूर सिंह, मनोज कुमार सिंह, भूषण कुमार सिंह, राज कुमार पाल, जयमंगल यादव, शशिधर झा, नागेन्द्र सिंह, रोहित किशोर, सुनील कुमार सिंह, संस्कारम् एकेडमी के संस्थापक नरेन्द्र राय, अर्जुन सिंह, जगबंधू महतो, अमर किशोर, सत्येंद्र कनौजिया, अमरनाथ सिंह तुफानी, राजेश कुमार राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










