किसान ने फसल लूटने की दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

सरायरंजन. घटहो थाना अंतर्गत मुसापुर गांव निवासी किसान राम लखन महतो के पुत्र रामसुदीन महतो ने मारपीट कर फसल लूटने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही रंधीर कुमार महतो, राजेंद्र महतो, अरविंद महतो व अन्नु देवी समेत दस लोगों को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपित […]

विज्ञापन

सरायरंजन. घटहो थाना अंतर्गत मुसापुर गांव निवासी किसान राम लखन महतो के पुत्र रामसुदीन महतो ने मारपीट कर फसल लूटने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही रंधीर कुमार महतो, राजेंद्र महतो, अरविंद महतो व अन्नु देवी समेत दस लोगों को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपित एकजुट होकर उसके गेहूं फसल को अवैध रुप से काट रहे थे. जानकारी मिलने पर मना करने गये तो आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही जेब से पांच हजार रुपये व शरीर के आभूषण को बलपूर्वक छीन लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है. इधर, मुसरीघरारी बाजार स्थित एनएन 103 व एनएच 28 पर पुलिस ने चेकिंग के क्रम में तीन बाइक को ट्रिपल लोडिंग में पकड़ा. वहीं दो टेंपो को यातायात बाधित करने के आरोप में जब्त किया गया. दूसरी ओर सरायरंजन थाना के खेतापुर निवासी गंगाधर सहनी को गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने दर्जन भर अवैध शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया. जिसे पुलिस अभिरक्षा में उत्पाद विभाग के पास भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्त में आया कारोबारी काफी दिनों से इस धंधे में लिप्त था. जिसकी सूचना मिल रही थी. पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापामारी कर उसे पकड़ने में बुधवार की रात कामयाबी हासिल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन