समस्तीपुर: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 53 लाख की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Samastipur News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने एक साल से फरार आरोपी पवन ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में पहले ही मुख्य आरोपी सोफिया खानम गिरफ्तार हो चुकी है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना की पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी पवन ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी नथुनी ठाकुर का पुत्र है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में पूसा थाना क्षेत्र के सिमरी गोपाल गांव निवासी एक व्यक्ति ने पवन ठाकुर और तत्कालीन कृषि केंद्र कर्मी सोफिया खानम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूले.

फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर किया ठगी का खुलासा

आरोप है कि वर्ष 2022 में अभ्यर्थियों से प्रोसेसिंग फीस, ट्यूशन फीस और अन्य मदों के नाम पर बड़ी रकम ली गई. बाद में ऑनलाइन परीक्षा कराई गई और दिसंबर 2023 में डाक के माध्यम से फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे गए. छह जनवरी 2025 को अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर संबंधित कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि सभी नियुक्ति पत्र फर्जी हैं. शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने कुल 53 लाख रुपये लिए थे, जिनमें से बाद में 10 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि 40 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया रही.

मुख्य आरोपी पहले ही जा चुकी है जेल

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सोफिया खानम को 31 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दूसरा आरोपी पवन ठाकुर फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर: मोरवा में खेती बचाओ अभियान, किसानों से रासायनिक खाद कम करने की अपील

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन