टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच बने शुभदीप घोष, टी दिलीप की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

शुभदीप घोष, भारत के नए फील्डिंग कोच (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Who is Subhadeep Ghosh: भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक बड़ा बदलाव हुआ है. शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है. वह टी दिलीप की जगह लेंगे और गौतम गंभीर की कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन

Who is Subhadeep Ghosh: भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक और बड़ा बदलाव हो गया है. टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच के रूप में शुभदीप घोष की नियुक्ति की गई है. असम और रेलवे के पूर्व खिलाड़ी घोष अब टी दिलीप की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया गया था, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है. गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में शामिल होने के बाद घोष का पहला बड़ा टेस्ट श्रीलंका दौरा होगा. भारत को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसी दौरे से 57 वर्षीय घोष अपने नए रोल की शुरुआत करेंगे.

विज्ञापन

खिलाड़ी से कोच तक का सफर

शुभदीप घोष का क्रिकेट सफर करीब तीन दशक लंबा रहा है. उन्होंने 1994 से 2004 के बीच असम और रेलवे के लिए 17 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले. हालांकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंच पाए, लेकिन कोच के तौर पर उन्होंने लगातार अपनी पहचान बनाई. घोष इससे पहले असम सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को तैयार करने और टीमों को मजबूत बनाने के उनके अनुभव ने उन्हें भारतीय टीम के कोचिंग सेटअप तक पहुंचाया है.

नेशनल क्रिकेट अकादमी से टीम इंडिया तक का सफर

टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच के पास भारतीय क्रिकेट के कई अहम प्लेटफॉर्म पर काम करने का अनुभव है. वह नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA), इंडिया-ए टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ भी जुड़े रहे हैं. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी घोष अपनी भूमिका निभा चुके हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं.

गंभीर की टीम में लगातार बदलाव

मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यभार संभालने के बाद भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में कई बदलाव देखने को मिले हैं. रयान टेन डोशेट और टी दिलीप के हटने के बाद सुबदीप घोष को नई जिम्मेदारी दी गई है. गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में अब बल्लेबाजी कोच के रूप में सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मोर्कल पहले से मौजूद हैं.

असम क्रिकेट में खुशी की लहर

शुभदीप घोष की नियुक्ति पर असम क्रिकेट संघ (ACA) ने खुशी जताई है. संघ ने कहा कि

घोष ने अलग-अलग आयु वर्ग की भारतीय टीमों के साथ काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है. ACA ने इसे असम क्रिकेट के लिए गौरव का पल बताया और कहा कि घोष की सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों और कोचों के लिए प्रेरणा बनेगी.

इसे भी पढ़े- जसप्रीत बुमराह के बाहर होते ही बढ़ी हलचल, टेस्ट सीरीज में इस तेज गेंदबाज की वापसी तय?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola