दुधपुरा में चोरी का खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर कबाड़ी दुकान से सामान बरामद

कबाड़ी दुकान में जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के दुधपुरा मोहल्ले में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है. एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के सामान की बरामदगी हुई है. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.
Samastipur News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा मोहल्ला वार्ड संख्या-4 में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के सामान की बरामदगी की है. आरोपी की निशानदेही पर रविवार शाम दुधपुरा-बलभद्रपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी की गई, जहां से चोरी का कुछ सामान जब्त किया गया.
CCTV फुटेज से मिला सुराग
जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में दुधपुरा मोहल्ले के वार्ड संख्या-4 में कई घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं. चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया था. तीन दिन पहले एक घर के बाहर रखा लोहे का पाइप भी चोरी कर लिया गया था.
पीड़ित की शिकायत पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर पुलिस ने दुधपुरा निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
कबाड़ी दुकान से चोरी का सामान बरामद
पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने दुधपुरा-बलभद्रपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी की, जहां से चोरी का सामान बरामद कर जब्त कर लिया गया.
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही चोरी के गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पुलिस केंद्र के सिपाही की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत, गांव में मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










