4 अगस्त को सीएम आवास घेराव में शामिल होंगे विभूतिपुर के 100 नौजवान

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 4 जानकारी देते जिलाध्यक्ष  | Prabhat Khabar Network

जानकारी देते जिलाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

डीवाईएफआई की अंचल कमेटी की बैठक में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा हुई. 4 अगस्त को पटना में सीएम आवास घेराव का ऐलान किया गया, जिसमें विभूतिपुर से 100 नौजवान शामिल होंगे. सितंबर में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा.

विज्ञापन

Samastipur News: भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) अंचल कमेटी की बैठक रविवार को साखमोहन में आयोजित की गई. बैठक में युवाओं की बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही आगामी आंदोलनों की रूपरेखा भी तय की गई.

4 अगस्त को पटना में सीएम आवास घेराव

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त को पटना में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में विभूतिपुर अंचल से 100 नौजवान भाग लेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया.

सितंबर में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

बैठक में यह भी तय किया गया कि सितंबर महीने में विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय परिसर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा.

युवाओं की समस्याओं पर उठाई आवाज

बैठक की अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष अवधेश कुमार ने की, जबकि जिलाध्यक्ष महेश कुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे. अंचल सचिव बबलू कुमार ने कहा कि बिहार का युवा आज बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है. वहीं अवधेश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया.

बैठक में अवनीश कुमार, विजय कुमार, अंजनी भूषण, रामदयाल राय, संतोष कुमार, संतोष कुमार पासवान, अर्जुन दास, ललन सुमन, प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू, संजय कुमार और छोटन सहनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन 80 फीसदी छात्र रहते हैं गायब; शिक्षकों की चिंता बढ़ी


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन