सारण: रसूलपुर थाना के समीप सड़क हादसे में मछली विक्रेता की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

मृतक के पतोह एवं नाती की तस्वीर
छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर रसूलपुर थाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय मछली विक्रेता पृथ्वी साह की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी.
Saran News: (चंद्रशेखर सिंह) रसूलपुर थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार मछली विक्रेता की मौत हो गई. घटना रसूलपुर थाना के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
मृतक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के चड़वां गांव निवासी स्वर्गीय कल्लू साह के 60 वर्षीय पुत्र पृथ्वी साह के रूप में हुई है.
थाने में शिकायत लेकर जा रहे थे
रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि मृतक अपने घर में हुए आपसी विवाद की शिकायत लेकर थाने जा रहे थे. इसी दौरान रसूलपुर थाना के पास छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पृथ्वी साह को तत्काल इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आयुष्मान ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल और घर पर मातम का माहौल बना हुआ है.
वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.
वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










