किसान महासभा के प्रखंड सम्मेलन में नई कमेटी का गठन, किसानों के मुद्दों पर आंदोलन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 3 सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

मोतीपुर में अखिल भारतीय किसान महासभा का प्रखंड सम्मेलन आयोजित। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक आंदोलन और नई कमेटी के गठन की घोषणा की गई।

विज्ञापन

Samastipur News: अखिल भारतीय किसान महासभा का प्रखंड सम्मेलन रविवार को मोतीपुर में आयोजित किया गया. सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन, शहीद बेदी पर माल्यार्पण और शहीदों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन किसान नेता ललन कुमार दास ने किया.

किसानों की समस्याओं पर आंदोलन की रणनीति

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक में बिजली, पानी, खाद, बीज, कीटनाशकों की उपलब्धता, नकली कृषि सामग्री की बिक्री पर रोक और किसान हितैषी योजनाओं में अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

13 सदस्यीय नई कमेटी का गठन

सम्मेलन के अंत में जिला अध्यक्ष महावीर पोद्दार के पर्यवेक्षण में 13 सदस्यीय नई प्रखंड कमेटी का चुनाव कराया गया. चुनाव में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह को पुनः प्रखंड अध्यक्ष, ललन कुमार दास को सचिव, मनोज कुमार सिंह उपाध्याय और संजीव कुमार राय को सह सचिव तथा राजदेव प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया.

इसके अलावा मुंशीलाल राय, रवींद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, भूषण प्रसाद साह और अनील कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों को प्रखंड कमेटी में शामिल किया गया.

गांव-गांव संगठन मजबूत करने का संकल्प

नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और गांव-गांव किसान महासभा को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया.

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन 80 फीसदी छात्र रहते हैं गायब; शिक्षकों की चिंता बढ़ी


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन