नशा मुक्ति अभियान में युवाओं ने ली नशा मुक्त रहने की शपथ

नशा मुक्ति की शपथ लेते युवा | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के संत कबीर आश्रम में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई.
Samastipur News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को संत कबीर आश्रम, चकजोहरा परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार आर्य ने की, जबकि संचालन अजय कुमार ने किया. कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक खुशबू कुमारी और रामरूप राय ने किया.
युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं, लेकिन सही लक्ष्य का अभाव, कठिन परिश्रम से दूरी, समय का सदुपयोग नहीं करना और कुसंगति जैसी वजहों से बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि नशा युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाता है तथा उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है.
परिवार और समाज की भूमिका अहम
वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए परिवार और समाज को मिलकर ठोस प्रयास करने होंगे. युवाओं की सकारात्मक सोच और ऊर्जा से ही समाज एवं देश का सर्वांगीण विकास संभव है. साथ ही राज्य में लागू शराबबंदी कानून को सराहनीय बताते हुए सरकार की इस पहल का स्वागत किया गया.
युवाओं ने ली नशा मुक्त रहने की शपथ
कार्यक्रम के समापन पर दर्जनों युवाओं को नशा मुक्त रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर संजीव कुमार आर्य, सौरभ कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार, राजेंद्र पासवान, मदन मोहन तिवारी, विक्रम कुमार, मुस्कान कुमारी, अंकिता कुमारी, दुर्गांजलि सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










