Freedom Day Sale में फ्लैगशिप फोन खरीदने का मौका, जानें कौन सा फोन कितने में मिलेगा

Flipkart Freedom Day Sale 2026 में Apple, Samsung और Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे. जानिए सेल की तारीख, शुरुआती कीमतें, बैंक डिस्काउंट और किन फोन्स पर सबसे ज्यादा बचत होगी.
अगर आप लंबे समय से नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Flipkart Freedom Day Sale 2026 आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ने सेल शुरू होने से पहले ही कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली कीमतों का खुलासा कर दिया है. इस बार Apple, Samsung और Google के लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलने वाले हैं. इसके अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए कीमत को और कम किया जा सकेगा. ऐसे में जो ग्राहक महंगे स्मार्टफोन को बेहतर कीमत पर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह सेल काफी फायदेमंद हो सकती है.
कब शुरू होगी Flipkart Freedom Day Sale 2026?
Flipkart Freedom Day Sale की शुरुआत 8 अगस्त 2026 से होगी. हालांकि Flipkart Black, Flipkart Plus मेंबर्स और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 7 अगस्त से ही अर्ली ऐक्सेस मिल जाएगी. सेल के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप, टीवी और अन्य प्रोडक्ट्स पर भी बड़े डिस्काउंट देखने को मिलेंगे.
iPhone और Google Pixel सीरीज पर क्या होंगे ऑफर्स?
Flipkart ने Google Pixel 10 सीरीज की शुरुआती सेल कीमतों का भी खुलासा किया है. Google Pixel 10 को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि Pixel 10a की कीमत 50,999 रुपये रखी गई है. वहीं Pixel 10 Pro की कीमत 99,999 रुपये और Pixel 10 Pro XL की कीमत 1,14,999 रुपये होगी.
Apple की बात करें तो iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 7x,900 रुपये रहने का संकेत दिया गया है. वहीं iPhone 17 Pro लगभग 1,2x,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max करीब 1,3x,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हो सकता है. इसके अलावा iPhone Air लगभग 9x,900 रुपये, iPhone 16 करीब 6x,900 रुपये और iPhone 15 करीब 5x,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. बैंक ऑफर्स और पुराने फोन के एक्सचेंज से इन कीमतों में और कमी आ सकती है.
Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स पर भी मिलेंगे दमदार डिस्काउंट
Samsung के कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स भी Freedom Day Sale का हिस्सा होंगे. Galaxy S25 की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है, जबकि Galaxy S25 FE को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. Galaxy S26 5G की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये और Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत 1,30,999 रुपये होगी.
इसके अलावा Galaxy A36 5G को 26,999 रुपये, Galaxy F70e 5G को 13,999 रुपये, Galaxy A37 5G को 36,499 रुपये और Galaxy A57 5G को 51,499 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा. फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Galaxy Z Fold8 की कीमत 1,70,999 रुपये तय की गई है.
बैंक ऑफर और एक्सचेंज से और कम होगी कीमत
Flipkart ने पुष्टि की है कि सेल के दौरान पात्र SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी. यानी फाइनल कीमत घोषित सेल प्राइस से भी कम हो सकती है. हालांकि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज वैल्यू प्रोडक्ट और पात्रता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.
क्या Freedom Day Sale का इंतजार करना सही रहेगा?
अगर आपका बजट 50,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक है और आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Freedom Day Sale 2026 का इंतजार करना समझदारी हो सकता है. Flipkart आने वाले दिनों में और भी कई डील्स और ऑफर्स की घोषणा कर सकता है. ऐसे में खरीदारी से पहले सभी बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और अंतिम कीमत की तुलना जरूर कर लें.
ये भी पढ़ें: Flipkart Freedom Sale 2026 की डेट कन्फर्म, iPhone 17 से लेकर इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे तगड़े ऑफर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










