CWG 2026: अरशद नदीम की खराब तैयारी पर उठे सवाल, पाकिस्तान सरकार और फेडरेशन पर लगे गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
अरशद नदीम (फोटो- सोशल मीडिया)

अरशद नदीम (फोटो- सोशल मीडिया)

CWG 2026 में पाकिस्तान के भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम का फाइनल-8 में भी जगह न बना पाना खेल व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है. खराब तैयारी और प्रशासनिक लापरवाही को हार का मुख्य कारण बताया जा रहा है.

विज्ञापन

CWG 2026: पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन अब विवाद का कारण बन गया है. ग्लासगो में अपने खिताब का बचाव करने उतरे अरशद फाइनल-8 में भी जगह नहीं बना सके और नौवें स्थान पर रहे. इसके बाद पाकिस्तान की खेल व्यवस्था और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद की खराब फॉर्म के पीछे सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि तैयारियों में प्रशासनिक लापरवाही भी वजह रही. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन (PAAF) ने पिछले साल उनके लंबे समय से कोच रहे सलमान बट्ट को बनाए रखने को लेकर हुए विवाद के बाद उनसे दूरी बना ली थी. इसके बाद ट्रेनिंग से जुड़े कई अनुरोधों पर भी ध्यान नहीं दिया गया.

विदेशी कोच नहीं मिल सके

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने विदेशी कोच और ट्रेनर नियुक्त करने के लिए जरूरी फंड जारी नहीं किया. इसकी वजह से अरशद को लाहौर में स्थानीय स्टाफ के साथ ही अभ्यास करना पड़ा. पिछले वर्षों में वह दक्षिण अफ्रीका के कोच टर्सियस लीबेनबर्ग के साथ ट्रेनिंग करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने केवल सलमान बट्ट की देखरेख में अभ्यास किया. लाहौर और ग्लासगो के मौसम में बड़े अंतर का भी उनकी तैयारी पर असर पड़ा.

कोच ने भी मानी तैयारी की कमी

अरशद के कोच सलमान बट्ट ने भी स्वीकार किया कि उनका शिष्य अपनी सर्वश्रेष्ठ फिटनेस में नहीं था. कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले अरशद ने केवल स्विट्जरलैंड में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जो इतने बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए पर्याप्त नहीं माना गया.

पूर्व ओलंपियन ने उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज हुसैन शाह ने इसे देश की खेल व्यवस्था की विफलता बताया.

अरशद एक साधारण परिवार से निकलकर अपने दम पर ओलंपिक चैंपियन बने और पाकिस्तान का नाम रोशन किया. इसके बावजूद वह राष्ट्रमंडल खेलों की सही तैयारी नहीं कर सके. यह हमारे खेल तंत्र की दुखद तस्वीर पेश करता है.

अरशद नदीम के प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान में खेल प्रशासन की कार्यशैली पर बहस तेज हो गई है और फेडरेशन व स्पोर्ट्स बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'सुविधाएं भी नहीं, सम्मान भी नहीं', कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाली अरुंधति ने खोली सिस्टम की पोल


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola