भारत-तालिबान की नजदीकी से बौखलाया पाकिस्तान, RSS-BJP को बताया मालिक और तालिबान को गुलाम

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तानी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच मजबूत होते राजनयिक और व्यापारिक रिश्तों से पाकिस्तान की बौखलाहट खुलकर सामने आ गई है. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने BJP, RSS और तालिबान शासन के रिश्तों पर तंज कसते हुए इसे "मालिक और गुलाम" का रिश्ता करार दिया है.

विज्ञापन

रावलपिंडी में आतंकवाद विरोधी अभियानों और बलूचिस्तान के सुरक्षा हालातों पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने विवादित टिप्पणी की. PTV ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ हिस्से को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन

धार्मिक आयतों का हवाला देकर साधा निशाना

पाक सैन्य प्रवक्ता ने धार्मिक आयतों का हवाला देते हुए तालिबान पर हमला बोला. अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि गैर-मुस्लिमों को अपना दोस्त या संरक्षक बनाने वालों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं रहता.

"क्या इस तालिबान शासन का कोई भी आचरण इस्लामी मूल्यों को दर्शाता है? महिलाओं और बच्चों के साथ उनका व्यवहार, घर बैठे फतवे जारी कर मुसलमानों के खून-खराबे को जायज ठहराना—इन सब बातों का इस्लाम से क्या संबंध है? इनका इस्लाम से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है." - लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी

अफगान मंत्री के DNA एक है वाले बयान से भड़का पाक

पाकिस्तान की यह प्रतिक्रिया अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी के भारत दौरे के बाद आई है. नई दिल्ली में आयोजित 'भारत-अफगानिस्तान व्यापार और उद्योग संवाद' के दौरान ओमारी ने भारत की गर्मजोशी भरी अगवानी की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था:

"भारत की धरती पर कदम रखते ही मुझे भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से जो प्यार मिला, उससे लगा कि मैं अपने ही लोगों के बीच हूं. यह हमारा अपना देश लगता है और हमारा DNA एक ही है."


ये भी पढ़ें: होर्मुज और लाल सागर के रास्तों पर 'टोल वॉर'! ईरान और हूती की तैयारी ने क्यों बढ़ाई अमेरिका की चिंता?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola