डिएंड्रा डॉटिन ने दिलाई ग्लेन फिलिप्स की याद, हवा में उड़कर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच

Updated:
विज्ञापन
डीआंड्रा डॉटिन ने पकड़ा शानदार कैच (फोटो—एक्स)

डीआंड्रा डॉटिन ने पकड़ा शानदार कैच (फोटो—एक्स)

द हंड्रेड विमेंस 2026 में लंदन स्पिरिट की ऑलराउंडर डीआंड्रा डॉटिन ने अपनी असाधारण फील्डिंग का प्रदर्शन किया. लॉर्ड्स में खेले गए मैच के दौरान उन्होंने एक अविश्वसनीय कैच लपका जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कैच को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक माना जा रहा है.

विज्ञापन

The Hundred Womens League 2026 : महिला क्रिकेट में भी शानदार एथलेटिक फील्डिंग का स्तर लगातार ऊंचा होता जा रहा है और इसका ताजा उदाहरण ‘द हंड्रेड विमेंस 2026’ में देखने को मिला. लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले के दौरान लंदन स्पिरिट की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका, जिसने दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. यह कैच देखकर फैेंस उनकी तुलना न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स से करने लगे, क्योंकि वे भी इसी तरह के शानदार कैचेज के लिए जाने जाते हैं.

एक हाथ से पकड़ा कैच

सदर्न ब्रेव की पारी की 91वीं गेंद पर डिएंड्रा डॉटिन ने अपनी फिटनेस के साथ-साथ फ्लैक्सिबिलिटी का शानदार प्रदर्शन किया. कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स तेजी से मैच को खत्म करने की कोशिश में थीं. उन्होंने नादिन डी क्लार्क की गेंद को लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया, लेकिन शॉर्ट मिडविकेट पर तैनात डिएंड्रा डॉटिन ने हवा में दाईं ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से अविश्वसनीय कैच पकड़ लिया. महिला क्रिकेट में फील्डिंग के बढ़ते स्तर का यह नजारा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया और फैंस डॉटिन की इस अविश्वसनीय कैच की जमकर तारीफ करने लगे.

हो सकता है कैच ऑफ द टूर्नामेंट

डॉटिन की गजब की फुर्ती और संतुलन ने इस कैच को टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैचों में शामिल कर दिया. सोफी मोलिन्यूक्स 24 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. हालांकि यह कैच लंदन स्पिरिट को जीत नहीं दिला सका, लेकिन इस शानदार प्रयास ने लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया.

Also Read: भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ हासिल नहीं करना... जानें भुवनेश्वर कुमार ने क्या कहा?

ग्लेन फिलिप्स से हो रही तुलना

ग्लेन फिलिप्स की तुलना उनकी असाधारण फील्डिंग, चीते जैसी फुर्ती और मैदान पर अविश्वसनीय कैच पकड़ने के लिए की जाती है. वे सुपरमैन की तरह हवा में उड़कर मैच का पासा पलट देते हैं. उनकी गजब की एथलेटिकिज्म, आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग क्षमता उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक और ऊर्जावान ऑलराउंडर बनाती है.

115 रनों का मिला था टारगेट

द हंड्रेड विमेंस 2026 के 16वें मुकाबले में लंदन स्पिरिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 114 रन बनाए. जवाब में सदर्न ब्रेव ने 93 गेंदों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Also Read: महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान और मंधाना होंगी उपकप्तान


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola