विजय हत्या कांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी अनसुलझा, हत्या या आत्महत्या पर बरकरार सस्पेंस

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

हलई बाजार में अश्लील गानों का विरोध करने वाले 22 वर्षीय विजय कुमार की संदिग्ध मौत को एक महीना बीत चुका है. पुलिस अभी तक हत्या या आत्महत्या के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाई है. परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन

Morwa News: थाना क्षेत्र के हलई बाजार में अश्लील गानों का विरोध करने के बाद हुई 22 वर्षीय विजय कुमार की संदिग्ध मौत के मामले को एक माह बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है. मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर सस्पेंस बरकरार है.

एक महीने बाद भी जांच अधूरी

मृतक विजय कुमार, गोपाल पंडित के पुत्र थे. परिजनों का आरोप है कि प्राथमिकी में नामजद 15 आरोपियों में से अब तक केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. उनका कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन समय बीतने के साथ जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं हुआ खुलासा

परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मौत के कारण को लेकर स्पष्ट निष्कर्ष नहीं दे सकी है. इससे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. गौरतलब है कि हलई बाजार में एक शादी समारोह के दौरान अश्लील गाने बज रहे थे, जिसका विजय कुमार ने विरोध किया था. आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और बाद में घर पहुंचने पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई.

हालांकि, स्थानीय स्तर पर कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला भी बता रहे हैं. उनका दावा है कि युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी थी. पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

निष्पक्ष जांच की मांग

परिवार ने 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में अब तक पंचायत समिति सदस्य रामानंद राय की गिरफ्तारी हुई है. परिजन बाकी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच तेजी से जारी है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन 80 फीसदी छात्र रहते हैं गायब; शिक्षकों की चिंता बढ़ी


विज्ञापन
Manoj Kumar Verma

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन